SA vs AUS: आंखों में आंसू, चेहरे पर हताशा, बाहर हुई दक्षिण अफ्रीका तो बल्लेबाज ने लिया संन्यास
South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: दक्षिण अफ्रीका की टीम बड़े मुकाबले में एक बार फिर से फ्लॉप साबित रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए लो स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में लड़ाई जरूर की, लेकिन वह इस मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।
लो स्कोरिंग रहा मुकाबला: मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवीं बार सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने में नाकाम रही है। साल 1992 में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 1999 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही दक्षिण अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी थी। साल 2015 में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में जाने का सपना तोड़ा था।

क्विंटन डि काक ने लिया संन्यास: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि काक ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। क्विंटन डि काक का यह आखरी वर्ल्ड कप रहा। 30 साल के डि काक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 154 वनडे में 46.03 की बेहतरीन औसत के साथ 6767 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 30 अर्धशतक भी जड़ने में कामयाबी हासिल की।
चेहरे पर हताशा: साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम के खिलाड़ियों के चेहरे बेहद उदास नजर आए। डि काक की आंखें भी मैच खत्म होने के बाद नाम नजर आ रही थी। वह अपने आखिरी मुकाबले में बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। साउथ अफ्रीका को बाहर करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठवीं बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications