दक्षिण अफ्रीका के 2 धांसू खिलाड़ियों की वापसी, चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिए खूंखार टीम का हुआ ऐलान
South Africa Squad for Champions Trophy: आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम में धाकड़ प्लेयर्स को शामिल किया गया है। कुछ बड़े नामों की टीम में वापसी भी हुई है। चोट के बाद लम्बे समय तक बाहर रहने के बाद कुछ खिलाड़ी शामिल किये गए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से बाहर रहने वाले केशव महाराज और वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल जून में नॉर्टजे ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था। इसके बाद वह बाहर थे लेकिन अब वह वापस आए हैं।

गेराल्ड कोएट्जी शायद अपनी चोट से ठीक नहीं हो पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान वह चोटिल हो गए थे। उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। फेहलुकवायो, कॉरबिन बोस्च और फोर्टुइन को इस टीम में शामिल नहीं किया जा सका है। अनुभव और युवाओं का मिश्रण देखने को मिला है। लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल किया गया है।
इस टीम में दस प्लेयर्स वही हैं, जो भारत में हुए वर्ल्ड कप में खेले थे और उस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हेड कोच को इस बात की ख़ुशी है कि वे उस टीम के कोर मेम्बर्स को फिर से टीम में शामिल करने में सफल रहे हैं। उनका मानना है कि टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा करेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका चैम्पियंस ट्रॉफी का अपना पहला मुकाबला खेलेगी, यह मैच 21 फरवरी को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम के ग्रुप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को रखा गया है। ऐसे में मामला आसान तो नहीं होने वाला है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रस्सी वैन डेर डुसेन।












Click it and Unblock the Notifications