Shamsi vs Bumrah: ये कैसा संयोग है! तबरेज शम्सी और जसप्रीत बुमराह के साथ जो हुआ ऐसा कभी नहीं देखा होगा

Tabraiz Shamsi vs Jasprit Bumrah: दक्षिण अफ़्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी ने अपने और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों को शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि संयोग से दोनों के आंकड़े बराबर हैं। शम्सी ने ये हैरान करने वाली जानकारी एक्स पर शेयर की है।

शम्सी ने लिखा कि, 'मज़ेदार बात, जसप्रीत बुमराह और मैंने बिल्कुल समान संख्या में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन खेलों में बिल्कुल समान संख्या में गेंदें फेंकी और बिल्कुल समान संख्या में विकेट लिए! कितना अजीब संयोग है।'

jasprit bumrah

बुमराह और शम्सी के आंकड़े
बुमराह और शम्सी दोनों ने 70 टी20I मैच खेले हैं। उन्होंने उन मैचों में 1,509 गेंदें फेंकी हैं और 89 विकेट लिए हैं। हालांकि, जहां बुमराह ने 69 पारियों में गेंदबाजी की है, वहीं शम्सी ने 70 पारियां में ये काम किया है।

बुमराह का टी20I इकॉनमी रेट 6.27 रन प्रति ओवर का प्रभावशाली है, हालांकि उन्होंने इस फॉर्मेट में पांच विकेट नहीं लिए हैं। इसकी तुलना में शम्सी का इकॉनमी रेट 7.39 है और उनके नाम एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

दोनों में से कोई भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में हुई टी20 सीरीज में नहीं खेला था, जिसे भारत ने 3-1 से जीता था। तिलक वर्मा और संजू सैमसन दोनों ने सीरीज में शतक बनाए थे।

फिलहाल, बुमराह पर्थ में हैं और आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टेस्ट टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर को एडिलेड में और उसके बाद 14 दिसंबर को ब्रिसबेन टेस्ट होगा।

ये भी पढ़िए- 'शमी को फ्लाइट में होना चाहिए,' सौरव गांगुली ने बताया क्यों तेज गेंदबाज को अभी ऑस्‍ट्रेलिया जाना चाहिए

बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में होगा, जो 26 दिसंबर से शुरू होगा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी, 2025 को सिडनी में शुरू होगा। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फिर से हासिल करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+