IND vs SA: भारत ने कूटकर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को रुलाया, अहमदाबाद में सीरीज की 3-1 से अपने नाम

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिले। टॉस जीतकर अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम में हुए बदलावों की जानकारी दी। संजू सैमसन को गिल की जगह शामिल किया गया और आते ही उन्होंने दो धाकड़ कीर्तिमान बना डाले। भारत ने मैच जीतकर सीरीज जीत ली।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पारी की शुरुआत करते हुए संजू सैमसन ने मैच के दूसरे ओवर में शानदार छक्का जड़कर माहौल बना दिया। उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को बेहद खूबसूरती से टाइम किया, जो सीधे बाउंड्री के बाहर जा गिरी।

ind vs sa

इस छक्के के साथ संजू सैमसन ने दो बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम कर लीं। वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए, वहीं कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट में उनके 8000 रन भी पूरे हो गए। यह पल संजू के करियर के लिए खास बन गया।

संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.18 का रहा, जिससे भारत को तेज़ शुरुआत मिली। हालांकि संजू अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके और जॉर्ज लिंडे की गेंद पर आउट हो गए।

टीम इंडिया के लिए पांड्या-तिलक का धमाल

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 231 रनों का धांसू स्कोर खड़ा कर दिया। सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रनों की शानदार पारियां खेली। बाद में तिलक वर्मा ने धमाल मचाते हुए अर्धशतक जमा दिया। सबसे ज्यादा तूफ़ान हार्दिक पांड्या के बल्ले से आया, जिन्होंने 16 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रन बनाए। पांड्या ने 25 गेंदों में ही 63 रन बना डाले।

डी कॉक के अलावा दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फ्लॉप

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने गदर काट दिया। वह 35 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 31 रन बनाए। तमाम प्रयासों के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 201 रन बना पाई और मैच हार गई। भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+