IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने ठोकी 10 बाउंड्री, दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख
IND vs SA:कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
भारतीय पारी की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) और उप-कप्तान शुभमन गिल (4) जल्दी पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा (26 रन, 32 गेंद) ने धीमी गति से पारी को संभालने की कोशिश की, जिससे टीम दबाव में आ गई।

मुश्किल स्थिति में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केवल 28 गेंदों पर 59 रन की तूफानी पारी खेली। 210 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे, जिसने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। हार्दिक पांड्या की पारी नहीं आती, तो टीम इंडिया के लिए मुकाबले में रन बना पाना मुश्किल काम हो जाता।
अंत में, अक्षर पटेल (23) और जितेश शर्मा (10*) के उपयोगी योगदान से भारतीय टीम 175 के स्कोर तक पहुँचने में कामयाब रही। दक्षिण अफ्रीका को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 176 रन बनाने होंगे।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके। सिपामला को 2 विकेट और डोनोवन फरेरा को 1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications