IND vs SA: धर्मशाला में भारत ने साउथ अफ्रीका को घेरकर मारा, तीसरे T20 में बुरी तरह रौंदकर रुलाया
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरे टी20 मुकाबला का टॉस टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और अफ्रीका को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया में बदलाव भी हुआ। गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर दिया। अब भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
भारत की प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किये गए। पिछले मैच की हार के बाद कुछ बड़ा होने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

उनके साथ ही अक्षर पटेल को भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। इन दोनों प्लेयर्स की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव की एंट्री हुई। ऐसी उम्मीद भी थी कि कुलदीप यादव को शायद टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाएगी। बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने घोषणा करते हुए बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से घर लौट गए हैं और इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बाकी मुकाबलों के लिए उनके टीम से जुड़ने को लेकर अपडेट समय आने पर दिया जाएगा। बुमराह के वापस घर लौटने का कोई कारण नहीं बताया गया है।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी बैटिंग लाइन अप को भारत ने बैकफुट पर धकेल दिया। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने नई गेंद के साथ कमाल करते हुए महज 7 रन के अंदर 3 बल्लेबाज आउट कर दिए। इनमें डी कॉक, हेंड्रिक्स और ब्रेविस के विकेट शामिल थे।
लगातार विकेट गंवा रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को राहत नहीं मिली, हार्दिक पांड्या ने स्टब्स को 9 रन पर आउट करते हुए चौथा झटका दिया। पांड्या ने अपने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे किये। 10 ओवर तक अफ्रीका का स्कोर 44/4 हो गया। शिवम दुबे ने आते ही बोश को आउट कर पांचवां झटका दे दिया।
मुश्किल पिच पर मार्करम ने अपने इरादे दर्शाए और क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार फिफ्टी जमाई और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। वह 46 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बना आउट हुए। अंत में पूरी टीम 117 पर आउट हो गई। भारत के लिए अर्शदीप, हर्षित, वरुण और कुलदीप ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने अपना स्वाभाविक अंदाज दिखाया और 18 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 28 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बना चलते बने। तिलक वर्मा ने नाबाद 25 और शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बना टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications