World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत आई दिग्गज टीम, फैन्स ने क्लिक किये फोटो
South Africa team arrived in India: भारत में अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स पहले से ही भारत में हैं। अब एक और टीम पहुंच गई है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम भी वर्ल्ड कप के लिए भारत में आ चुकी है। सोमवार को ही टीम यहाँ पहुंची है।
दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम केरल के त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट पर उतरी। इस बारे में जानकारी देते हुए दक्षिण अफ्रीका के सोशल मीडिया हैंडल्स पर फोटो साझा किये गए। दक्षिण अफ़्रीकी टीम की तरफ से बताया गया कि हम सुरक्षित भारत लैंड कर चुके हैं।

टेम्बा बवुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ़्रीकी टीम भारत दौरे पर आई है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम का पहला अभ्यास मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होना है। 29 सितम्बर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। यह मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण अफ्रीका को जीत की तलाश होगी। अब तक एक भी वर्ल्ड कप में जीत दर्ज नहीं करने वाली दक्षिण अफ़्रीकी टीम अच्छी फॉर्म में दिख रही है। इस वर्ल्ड कप के बाद क्विंटन डी कॉक नहीं खेलेंगे। उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को लेकर भी आज एक बड़ी खबर आई। पाकिस्तानी टीम का वीजा अटका हुआ था। अब वह क्लियर हो गया है। पाक टीम को वीजा मिलने की खबर सामने आई है। अब पाक टीम भी भारत आने के लिए तैयार है। पाकिस्तानी टीम दुबई होते हुए भारत पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications