ENG vs SA: इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका का रोमांचक मैच अंतिम ओवर में समाप्त, जानें किसकी हुई जीत

ENG vs SA: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में मैच रोमांचक रहा। दक्षिण अफ्रीका टीम ने इस कड़े मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर दिया। दोनों टीमों ने मुकाबले में लम्बे समय तक एक-दूसरे को मात देने का प्रयास किया और अंतिम ओवर में इंग्लैंड की हार हुई।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय गलत साबित हो गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए डी कॉक और हेंड्रिक्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रनों की भागीदारी की। हेंड्रिक्स 19 रन बनाकर आउट हो गए।

eng vs sa

डी कॉक ने धांसू अंदाज में बैटिंग की और अर्धशतक जमा दिया। क्लासेन का बल्ला आज नहीं चल पाया, वह 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। डी कॉक 65 रन बनाकर आउट हो गए। धीरे-धीरे इंग्लैंड ने वापसी की। मिलर ने 28 गेंद में 43 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की रन गति कम आकर इंग्लैंड ने बेहतरीन काम किया। अफ्रीकी टीम 6 विकेट पर 163 रन बना पाई। इंग्लैंड के लिए जोर्फा आर्चर ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। मोईन अली और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की खराब शुरुआत रही। फिलिप साल्ट 11 और जोस बटलर 17 रन बनाकर आउट हो गए। बेयरस्टो भी 17 के निजी स्कोर पर चलते बने। इस बीच इंग्लैंड की स्थिति खराब हो गई। यहाँ से हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन ने मिलकर मामला संभाल लिया।

लिविंगस्टोन 33 रन बनाकर आउट हो गए और इस बार मैच वापस अफ्रीका के पाले में चला गया। उधर हैरी ब्रूक टिके हुए थे लेकिन वह भी 53 रन बनाकर चलते बने। अंतिम ओवर में अफ्रीका को 14 रन की दरकार थी। सैम करन ये रन नहीं बना पाए। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 156 तक पहुंचा। रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+