सौरव गांगुली ने भी विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, दादा ने लिया अपना बदला!
Ganguly vs Kohli: आरसीबी और डीसी के मैच के कुछ दिन बाद ही कोहली ने गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था जिसके बाद दादा ने भी उनके साथ यही काम किया है।

IPL 2023 in Hindi: स्टार खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव होना कोई नई बात तो नहीं है लेकिन भारत में जब विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे बड़े कद के खिलाड़ियों के बीच तकरार की बात सामने आई तो फैंस को निश्चित तौर पर निराशा हुई।
यह बात तब की है जब गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे और विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। विराट कोहली ने T20 कप्तानी छोड़ने की घोषणा की और उसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी भी छीन ली गई जिसके लिए कोहली ने कहीं ना कहीं गांगुली को दोषी माना है।
बाद में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी कमान छोड़ दी और वे केवल खिलाड़ी की हैसियत से खेलने लगे। इसके बाद सौरव गांगुली भी बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद आईपीएल से जुड़ गए और उनकी जगह पर रोजर बिन्नी को नया बीसीसीआई चीफ बनाया गया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 15 अप्रैल को आरसीबी और दिल्ली का मैच हुआ और गांगुली व कोहली के बीच एक अजीब सी टेंशन दिखी। दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाने से भी बचें और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए। लगता है अब दोनों में के संबंध बहुत सकारात्मक नहीं है।
Recommended Video

विराट कोहली अनिल कुंबले के साथ भी कुछ इसी तरह के नजर चुराने वाले संबंधों के दौर से गुजर चुके हैं। लेकिन गांगुली के साथ उनका मामला थोड़ा और एक कदम आगे बढ़ गया है। क्योंकि कोहली ने कुछ दिन पहले ही गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया अब पता चला है कि सौरव गांगुली ने भी इसका बदला लेते हुए कोहली को अनफॉलो कर दिया है।
विराट कोहली हालांकि अब भारतीय क्रिकेट टीम से अपनी कप्तानी के प्रभुत्व वाले दिनों से बहुत आगे बढ़ चुके हैं। रवि शास्त्री के साथ उनकी चर्चित जोड़ी भी समाप्त हो चुकी है। लेकिन ऐसा लगता है उन्होंने अभी भी पुरानी बातों को नहीं बुलाया है।
कोहली ने पिछले साल एशिया कप 2022 में अपना फॉर्म हासिल किया था और आज भी एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर फिर से अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए कुछ अच्छी पारियों को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications