सौरव गांगुली ने कोलकाता रेप मामले पर खोला मोर्चा, ममता सरकार की बढ़ने वाली है परेशानी?
Sourav Ganguly: कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर केस मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तरफ से दिया गया बयान चर्चा में रहा और लोगों ने उनको काफी सुनाया। इस बीच गांगुली ने भी शायद अपनी गलती का एहसास करते हुए एक बड़ी बात कही है।
गांगुली ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे डांस स्कूल की लड़कियां न्याय की मांग करते हुए आरजीकर विरोध आंदोलन में शामिल होना चाहती थीं। मैंने उनका समर्थन किया है। मैं भी विरोध में चलूंगा। हम बहुत अधिक शोर किए बिना शांतिपूर्वक चलने की योजना बना रहे हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार दादा अपने पिछले बयान से दुःखी थे और उन्होंने कहा कि इसका गलत अर्थ निकाल लिया गया। सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली को काफी जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा था। 19 अगस्त को दादा ने डॉक्टरों के समर्थन में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर को काले रंग कर कर लिया था।
यह भी सामने आया है कि गांगुली आरजीकर की पूरी घटना से बहुत दुखी हैं- एक बेटा, पिता और पति होने के नाते उनको दुःख हुआ। कोलकाता में शनिवार को हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे किसी काम से मुंबई चले गए, लेकिन आज कोलकाता लौट आए।
गांगुली और उनकी टीम कई दिनों से इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर विचार कर रही थी। हालांकि मुंबई में उनके रहने और उनके विवादास्पद बयान के बाद लोगों में आक्रोश के कारण उन्होंने अपनी योजना पर आगे बढ़ने से पहले स्थिति के शांत होने का इंतजार किया।












Click it and Unblock the Notifications