Sourav Ganguly: सौरव गांगुली लड़ सकते हैं चुनाव! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ने के लगभग तीन साल बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एडमिनिस्ट्रेशन में फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। वह आगामी बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

52 वर्षीय गांगुली 2019 तक सीएबी अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2014 में दिवंगत जगमोहन डालमिया के नेतृत्व में स्टेट यूनिट के सचिव के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था।

Sourav Ganguly

2019 में उन्हें सर्वसम्मति से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया और जय शाह सचिव बने, लेकिन एक कार्यकाल पूरा होने के बाद, गांगुली को 1983 विश्व कप के हीरो रोजर बिन्नी के लिए जगह बनानी पड़ी।

नामांकन दाखिल करने का मन बना चुके हैं गांगुली

स्टेट यूनिट के घटनाक्रम से वाकिफ एक सीनियर सीएबी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'हां, सौरव एडमिनिस्ट्रेशन में वापसी के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने सीएबी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का मन बना लिया है। अगर बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, उनके पास स्टेट यूनिट में पांच साल (कुल नौ साल) बचे हैं। वह सर्वसम्मति से चुने जाएंगे या चुनाव होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।'

मेंबर यूनिट के साथ संपर्क में हैं सौरव गांगुली

संयोग से वर्तमान सीएबी अध्यक्ष और गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष को छह साल पूरे करने हैं, जिसके बाद उन्हें लोढ़ा समिति द्वारा सुझाए गए संविधान के अनुसार अनिवार्य रूप से ब्रेक लेना होगा। पता चला है कि गांगुली पिछले कुछ महीनों से मेंबर यूनिट के साथ नियमित रूप से संपर्क में हैं और संगठन के कई लोगों का मानना है कि उनके जैसे कद के किसी व्यक्ति को प्रशासन में वापस आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि, 'सौरव सीएबी के एक बेहद सफल अध्यक्ष रहे। विजन 2020 बहुत बड़ी सफलता है और हमें उस परियोजना से कुछ बेहतरीन क्रिकेटर मिले हैं। उम्मीद है कि सीएबी के सभी शेयर होल्डर एक साथ आएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम अपने राज्य के क्रिकेट को आगे बढ़ाने के सामूहिक दृष्टिकोण के साथ एकमत हों।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+