'वर्ल्ड कप फाइनल हारे तो बारबाडोस के समुद्र में कूद जाएंगे रोहित शर्मा', आखिर किसने और क्यों कहा ऐसा

India vs South Africa, Final: 31 जून यानी शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय फैंस काफी एक्साइटेड हैं। भारतीय टीम के पास 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। इससे पहले साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ट्रॉफी के काफी करीब पहुंच गई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया। लेकिन साल 2024 में भारतीय टीम ने एक बार फिर से जोरदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है।

Sourav Ganguly 1

बारबाडोस के समुद्र में कूद जाएंगे रोहित शर्मा!

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने फाइनल मुकाबले से पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई से कुछ बातों का जिक्र किया। सौरव गांगुली ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि वह 7 महीने के अंदर वर्ल्ड कप के दो फाइनल हारेंगे। अगर वह 7 महीने में अपनी कप्तानी में दो फाइनल हार जाते हैं तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे।

गांगुली ने कही यह बात

सौरव गांगुली के मुताबिक रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बल्ले के साथ-साथ वह बतौर कप्तान भी काफी एक्टिव नजर आए हैं। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में सफल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम को बेखौफ होकर खेलना पड़ेगा। रोहित शर्मा एक जबरदस्त कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत दो वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं। जहां अब तक टीम का अभिनय अजय रहा है। यह उनके नेतृत्व के गुण को दर्शाता है। मुझे उनकी सफलता पर आश्चर्य नहीं है क्योंकि वह तब कप्तान बने जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था। उस समय विराट कोहली कप्तानी नहीं करना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+