Sourav Ganguly Z security: सौरव गांगुली को मिली 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा, जानिए इसके बारे में
Sourav Ganguly Z security:बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को अपग्रेड किया है, जिसके बाद कोलकाता के बेहाल में स्थित दादा के घर में सुरक्षा घेरा और कड़ा हो जाएगा।

Sourav Ganguly Z Security: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली अब 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा में रहेंगे। बंगाल सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले बंगाल टाइगर से विख्यात सौरव को 'Y' सुरक्षा मिली हुई थी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक गांगुली की ओर से अपनी सुरक्षा को लेकर कोई अनुरोध नहीं किया था लेकिन सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला क्यों किया इस बारे में अभी सरकार की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही गांगुली की ओर से कोई बयान सामने आया है।
आपको बता दें कि सौरव गांगुली इस वक्त आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रोल में हैं, हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन इस बार के टूर्नामेंट में कोई खास नहीं रहा है लेकिन गांगुली लगातार अपनी टीम की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। अब उनकी सुरक्षा बढ़ाने की बात क्यों हो रही है, ये सवाल उनके फैंस के मन चल रहा है, फिलहाल तो इस बारे में सरकार और दादा दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें हमारे देश में वीवीआईपी को पांच श्रेणी के तहत सिक्योरिटी दी जाती है, ये पांच कैटेगरी है Z+, Z, Y+, Y और X श्रेणी।
चलिए विस्तार से जाते हैं कि आखिर इन सभी security के बारे में...
- Z+ सिक्योरिटी: ये इंडिया की टॉप सिक्योरिटी है, इस सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और 55 ट्रेंड पुलिस फोर्स के जवान होते हैं, जो कि संबंधित व्यक्ति की निगरानी में 24 घंटे लगे होते हैं। ये सारे कंमाडो मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट होतें हैं और ये आधुनिक हथियारों से सुसज्जित होते हैं।
- Z सिक्योरिटी: इस सिक्योरिटी में 6 NSG कमांडो और 22 ट्रेंड पुलिस फोर्स के जवान होते हैं। ये भी मार्शल आर्ट जानने वाले होते हैं और ये भी आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।
- Y+ सिक्योरिटी: इस सिक्योरिटी में 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ होते हैं। सौरव गांगुली को अभी तक यही सुरक्षा मिली थी।
- Y सिक्योरिटी: इस सिक्योरिटी में 1 या 2 कमांडो और 8 पुलिस फोर्स के जवान शामिल होते हैं।
- X सिक्योरिटी: X श्रेणी की सुरक्षा में संबंधित व्यक्ति के साथ 2 सशस्त्र पुलिस के जवान होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications