'अपनी मर्जी से खेलेंगे विराट', कोहली को संन्यास लेने की सलाह देने पर गांगुली ने दिया अख्तर को करारा जवाब

सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच सही मायनों में क्या है, ये कोई नहीं बता सकता, भले ही दोनों सबसे अच्छे दोस्त न हों लेकिन जब बात भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने की आती है, तो दोनों एक ही पेज पर होते हैं।

इसलिए सौरव गांगुली कोहली के समर्थन में तब आगे आए, जब शोएब अख्तर ने विराट के बारे में एक दिलचस्प कमेंट किया। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का मानना ​​है कि विराट को 'अपने टेस्ट करियर को लंबा करने के लिए' वनडे और टी20 दोनों से संन्यास ले लेना चाहिए।

Sourav Ganguly revert back to Shoaib Akhtar

अख्तर ने कहा था कि, कोहली अपना सारा ध्यान और ऊर्जा टेस्ट क्रिकेट पर लगा सकते हैं, जिसे वह कई वर्षों तक खेल सकते हैं और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। धाकड़ गेंदबाज रहे अख्तर का कहना था कि कोहली को वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेना चाहिए।

उसके बाद में, गांगुली करारा जवाब लेकर, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान को अख्तर के आकलन में कोई तर्क नजर नहीं आया और उन्होंने कहा कि कोहली को उनकी इच्छा के अनुसार खेलने चाहिए।

गांगुली ने अख्तर की बात के जवाब में कहा, "क्यों? विराट कोहली को वह क्रिकेट खेलना चाहिए जो वह खेलना चाहते हैं। वह परफॉर्म कर रहे हैं।

कोहली का टेस्ट प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली होने के बावजूद उनकी वनडे उपलब्धियों से मेल नहीं खाता है। मौजूदा समय में, उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 8676 रन बनाए हैं। वे भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके रिकॉर्ड में 29 शतकों के साथ 49.29 का उल्लेखनीय औसत शामिल है।

ये भी पढ़ें- विश्व कप के लिए भारत के नंबर 4 पर सवाल उठाने वालों को सौरव गांगुली का करारा जवाब

कोहली के लिए निश्चित तौर पर वनडे वर्ल्ड कप एक बड़ी प्रतियोगिता है और शायद वे अघोषित तौर पर टी20 क्रिकेट से अब दूर ही रहेंगे। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि विराट अभी वनडे से भी संन्यास लेना चाहेगे। इसी बीच गांगुली ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से बेस्ट खिलाड़ियों को चुनने का आग्रह किया है।

गांगुली ने मौजूदा युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के संयोजन से मिलकर बन रही भारतीय टीम की तारीफ करते हुए इसको एक शानदार टीम बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+