DC, CSK, SRH और GT से सौरव गांगुली ने चुने 5 युवा खिलाड़ी, IPL में बनाएंगे अपने लिए बड़ा नाम!
Indian Premier League 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने उन खिलाड़ियों के नाम चुने हैं जो इस लीग में बड़ा नाम बना सकते हैं।

IPL 2023 कुछ ही समय बाद दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को सजाने के लिए तैयार है जिसके लिए नीलामी हो चुकी है टीमों ने पिछली सीजन की खामियों को दूर करने की भरसक कोशिशें की हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली इस लीग से करीब से जुड़े रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ मिलकर बतौर मेंटर काम किया है। बताया जाता है उनको आईपीएल चीफ की पोस्ट भी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर ही अपनी विदाई लेना ज्यादा उचित समझा। गांगुली अब बोर्ड के तहत काम नहीं करते लेकिन आईपीएल में उनको दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई है।

पांच युवा खिलाड़ियों को चुना
दादा ने अब उन पांच युवा खिलाड़ियों को चुना है जो Indian Premier League में अपना नाम बनाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने डीसी के पृथ्वी शॉ, कप्तान ऋषभ पंत और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रुतुराज गायकवाड़ को अपनी पहली तीन पसंद के रूप में चुना।
ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा:
"इंडियन प्रीमियर लीग की उलटी गिनती शुरू हो गई है, और सौरव गांगुली ने अपनी पसंद के युवा खिलाड़ियों का खुलासा किया है जो Tata IPL को बड़ा और बेहतर बनाएंगे!"

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने क्या कहा:
"इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ सूर्यकुमार यादव हैं। जाहिर है, अब आप उन्हें युवा नहीं मानते, लेकिन युवा खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ के पास टी20 प्रारूप में काफी प्रतिभा है और मुझे लगता है कि ऋषभ पंत हैं भी इसमें हैं। वह केवल 23-25 साल का है। ऋषभ पंत नंबर 2 हैं। मैं रुतुराज गायकवाड़ पर नजर रखूंगा कि वह कैसे खेलते रहते हैं। मुझे लगता है कि ये तीन बल्लेबाज हैं।"
अब तक, शॉ ने 63 इंटरनेशनल मैचों में 1588 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 10 मैचों में 283 रन बनाए। लेकिन पंत चोटों के कारण आईपीएल 2023 सीजन में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने 98 मैचों में 2838 रन बनाए हैं। गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप जीती थी। उन्होंने 36 मैचों में 1207 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

शुभमन गिल का नाम भूल गए थे
गांगुली ने सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक पांच खिलाड़ियों की अपनी लिस्ट में एकमात्र गेंदबाज के रूप में चुना। लेकिन दादा का कहना है कि मलिक को फिट रहना होगा। मलिक आईपीएल में लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।
गांगुली ने जो अगला नाम लिया वह उनके दिमाग से फिसल गया था लेकिन जब याद आया तो यह थे शुभमन गिल जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ फॉर्म का मुजायरा किया है। गांगुली ने कहा, "हां बिल्कुल, यही वह नाम है जो मेरे दिमाग से निकल गया। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पांचवें खिलाड़ी शुभमन गिल होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications