मोहम्मद कैफ का चौंकाने वाला खुलासा, धोनी को नहीं बल्कि इस भारतीय कप्तान को बताया बेस्ट

Mohammad Kaif on best Captain: महेंद्र सिंह धोनी ने एक दिन पहले ही अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। उनको भारतीय टीम का बेस्ट कप्तान माना जाता है। धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को माही की कप्तानी में पांच बार खिताबी जीत मिली है।

बेस्ट कप्तानों की बात करते ही धोनी का नाम संमे आ जाता है। ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया में औसा कप्तान नहीं हुए लेकिन धोनी का रुतबा अलग ही है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भारत के बेस्ट कप्तान को लेकर बयान दिया है लेकिन उन्होंने इसमें धोनी का नाम नहीं लिया।

ms dhoni

डीडी स्पोर्ट्स से एक बातचीत में कहा कि भारत का बेस्ट कप्तान मैं सौरव गांगुली को मानता हूं। मुझे याद है जब उन्होंने मुझे कहा कि मैदान पर जाकर अपना बेस्ट देना, तुमको बैक करने के लिए मैं हूं। उन्होंने कहा था कि सपोर्ट करने लिए मैं हूं। यह एक बड़ी बात थी। एक युवा के रूप में आपके पास जब गांगुली जैसा कप्तान हो, तो भारत के लिए खेलते समय हौसला बढ़ता है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की कमान दादा ने उस समय संभाली थी, जब टीम इंडिया में उठापटक की स्थिति चल रही थी। मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते कई सीनियरों को बाहर किया गया था। दादा ने साल 2000 में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।

साल 2002 में हुई चैम्पियन ट्रॉफी में सौरव गांगुली के पास जो टीम थी, उसके ज्यादातर खिलाड़ी 20 से लेकर 25 साल की उम्र के थे। इसके बाद भी टीम इंडिया ने फाइनल में जगह हासिल की। बारिश के कारण लगातार दो दिन मैच धुला और श्रीलंका के साथ टीम इंडिया जॉइंट विनर रही।

अगले ही साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया वनडे वर्ल्ड कप भी भारतीय टीम के लिए ख़ुशी की सौगात लेकर आया। हालांकि टीम इंडियन चैम्पियन नहीं बनी लेकिन प्रदर्शन में कमी नहीं थी। भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई, जहाँ ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+