सौरव गांगुली के घर अचानक क्यों पहुंचे सारा अली और आदित्य रॉय कपूर? इस बंगाली डिश की दीवानी हुईं एक्ट्रेस!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आदित्य रॉय कपूर हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म Metro...In Dino के प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे। इस दौरान दोनों कलाकार भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के घर भी पहुंचे
'दादा' ने उन्हें एक खास बंगाली डिनर पर इनवाइट किया। सारा ने न सिर्फ स्वादिष्ट खाने का आनंद लिया, बल्कि एक खास डिश की जमकर तारीफ भी की।

गांगुली के साथ सारा और आदित्य की मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें सारा और आदित्य उनके परिवार के साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। डिनर के दौरान सभी ने एक साथ समय बिताया और गर्मजोशी से बातचीत की।
इस बंगाली डिश की दीवानी हुईं एक्ट्रेस!
एक एंकर के सवाल पर कि दादा ने आपको क्या खिलाया, सारा अली खान मुस्कराते हुए बोलीं - 'बहुत प्यार से खिलाया...बता नहीं सकते कितना खिलाया और क्या-क्या खिलाया। आलू पोस्तो और फिश तो बहुत ही अच्छे थे।'
गांगुली ने देखा 'Metro...In Dino' का ट्रेलर
डिनर से पहले, फिल्म Metro...In Dino का ट्रेलर सौरव गांगुली को दिखाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ट्रेलर की तारीफ की और निर्देशक अनुराग बसु के काम की सराहना की। गांगुली ने फिल्म की कहानी को 'दिल से जुड़ने वाली' बताया।
4 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म मेट्रो... इन दिनों 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म चार अलग-अलग कपल्स की कहानियों को दिखाती है-युवा, उम्रदराज और मिडल एज्ड-जो मेट्रो शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं। इसे अनुराग बसु की 2007 की फिल्म Life in a... Metro का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है।
इस प्रमोशनल दौरे के तहत सारा और आदित्य हाल ही में बेंगलुरु में भी देखे गए थे। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले आदित्य रॉय कपूर ने एक लाइव कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हुए फिल्म का प्रमोशन भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications