लीजेंड क्रिकेट लीग में नहीं खेलेंगे सौरव गांगुली, दादा ने टूर्नामेंट आयोजकों के दावे को गलत बताया

नई दिल्ली, जुलाई 20। लीजेंड क्रिकेट लीग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खेलने का इंतजार कर रहे फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सौरव गांगुली ने खुद इस बात से इनकार किया है कि वो लीजेंड क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले बुधवार को ऐसी जानकारी सामने आई थी कि गांगुली लीजेंड क्रिकेट लीग के अगले सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन दादा ने खुद ऐसी खबरों को गलत बताया है।

क्या कहा है गांगुली ने?

क्या कहा है गांगुली ने?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली ने कहा है कि मैं लीजेंड क्रिकेट लीग में खेलता हुआ नहीं नजर आऊंगा, ऐसी जो भी खबरें सामने आई हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। दादा का यह स्पष्टीकरण टूर्नामेंट आयोजकों के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस बार लीजेंड क्रिकेट लीग का हिस्सा होंगे।

क्या कहा था टूर्नामेंट आयोजकों ने ?

क्या कहा था टूर्नामेंट आयोजकों ने ?

आपको बता दें कि दादा का बयान आने से पहले टूर्नामेंट आयोजकों ने यह दावा किया था कि लीजेंड क्रिकेट लीग के अगले सीजन में अन्य दिग्गज क्रिकेटरों के साथ सौरव गांगुली भी खेलते हुए नजर आएंगे, उन्हें फिर से मैदान पर देखना वाकई मजे वाली बात होगी, लेकिन गांगुली ने एनडीटीवी से बात करते हुए इन खबरों को गलत बताया।

लीग में यह पूर्व खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे

लीग में यह पूर्व खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे

आपको बता दें कि लीजेंड क्रिकेट लीग में वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन, इयोन मोर्गन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, मुथैया मुरलीधरन और मोंटी पनेसर जैसे कई बड़े खिलाड़ी अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा भी इस सीजन में खेलते दिखेंगे। बता दें कि इस लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर खेलते हुए दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+