BCCI अध्यक्ष की कुर्सी जाने के बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे गांगुली
BCCI President sourav ganguly ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जी हां, बीसीसीआई अध्यक्ष से हटने के बाद सौरव गांगुली सीएबी अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। सौरव गांगुली को जल्द ही बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था, लेकिन विवाद होने के बाद उन्हें कुर्सी से हटाने का फैसला हुआ।

2019 तक CAB के अध्यक्ष थे गांगुली
गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद इसलिए छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि कोई भी अध्यक्ष 3 साल से अधिक इस पद पर नहीं रहा है। सौरव गांगुली 2019 के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। इससे पहले सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के ही अध्यक्ष थे। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली को CAB का अध्यक्ष बनाया गया था और 2019 में उन्होंने यह पद छोड़ था। गांगुली के यह पद छोड़ने के बाद जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया को सीएबी का अध्यक्ष बनाया गया था।
पीटीआई के हवाले से सौरव गांगुली ने कहा है, "हां, मैं बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ूंगा। 22 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की मेरी योजना है। मैं पांच साल से कैब में हूं और लोढ़ा के नियमों के मुताबिक, मैं चार साल और जारी रख सकता हूं।" गांगुली ने कहा कि वो 20 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications