1 जून से क्रिकेट में बदलने जा रहा है ये बड़ा नियम, जानें किस पर होगा असर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह नियम काफी विवादों में रहा है. इसे लेकर लगातार सवाल भी खड़े होते रहे हैं। आईसीसी ने इसे हटाने का फैसला लिया है।

Soft Signal rule to be removed from July 1st: हाल ही में आईसीसी ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किया था। इनमें सॉफ्ट सिग्नल अहम था। सॉफ्ट सिग्नल में पहले अम्पायर को आउट या नॉट आउट का फैसला देते हुए मामला थर्ड अम्पायर के पास भेजना होता था। इसे बदलने के बाद अब मैदानी अम्पायर सीधा तीसरे अम्पायर के पास जा पाएगा।
खबरों के अनुसार सॉफ्ट सिग्नल का नियम पूरी तरह से समाप्त होगा और जल्दी ही यह देखने को मिलेगा। 1 जून को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। उसमें सॉफ्ट सिग्नल का नियम शायद देखने को नहीं मिलेगा और नया नियम लागू हो जाएगा।
इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। यह मुकाबला 7 जून से शुरू होगा। इसमें भी सॉफ्ट सिग्नल का नियम हटा दिया गया है। दोनों टीमों को इस बारे में जानकारी भी प्रदान कर दी गई है। इंग्लैंड के द ओवल में यह मैच होगा।
कुछ और नियमों में भी बदलाव किया गया है। नो बॉल के बाद फ्री हिट के दौरान स्टंप्स पर गेंद लगने के बाद मिलने वाले रन अतिरिक्त होंगे। हेलमेट अब लगाना अनिवार्य होगा। खराब रौशनी के दौरान फ्लड लाइट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में बारिश की स्थिति होने पर रिजर्व डे होगा।
सॉफ्ट सिग्नल को लेकर हर बार सवाल खड़े होते थे। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि जब निर्णय तीसरे अम्पायर के पास ही भेजा जा रहा है, तो मैदानी अम्पायर को फैसला क्यों देना। मैदानी अम्पायर की यह बाध्यता समाप्त होनी चाहिए और सीधा मामला आगे रेफर करना चाहिए। सॉफ्ट सिग्नल नियम हटने से बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा होगा। अब तक कई बार बल्लेबाजों को नुकसान होते हुए देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications