स्मृति मंधाना ने हासिल की करियर की बेस्ट टी20 रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी का हुआ फायदा

स्मृति मंधाना ने अपने करियर की बेस्ट टी20 रैंकिंग हासिल की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में खेली गई पारी का फायदा हुआ है।

smriti mandhana

smriti mandhana best t20 ranking ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच रहने वालीं भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने करियर की बेस्ट टी20 रैंकिंग हासिल कर ली है। मंगलवार को जारी ICC की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना को तीसरा स्थान मिला। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 79 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

मंधाना को हुआ 3 स्थान का फायदा

स्मृति मंधाना को इसी पारी का फायदा हुआ है और 741 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। रैंकिंग में स्मृति को 11 रेटिंग का फायदा हुआ है। मंधाना ने अपनी इस पारी की बदौलत 3 स्थान की छलांग लगई है। उन्होंने मेग लेनिंग और बेथ मूनी को पीछे छोड़ा है। आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्रा पहले स्थान पर हैं। उनके 827 प्वॉइंट हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी 773 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज है बराबरी पर

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 सीरीज अभी बराबरी पर है। जहां भारतीय टीम पहला मैच हार गई थी। वहीं दूसरा मैच टाई रहा था और फिर भारत ने सुपर ओवर में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। स्मृति मंधाना ने सुपर ओवर में भी अच्छी बैटिंग की थी। भारत ने सुपर ओवर में 1 विकेट खोकर 20 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 रन ही बना पाई थी और मैच हार गई थी। अब सीरीज का आखिरी मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+