WPL 2023 की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना रहीं टूर्नामेंट की सुपर फ्लॉप, 8 मैचों में 150 से भी कम रन

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे पायदान पर रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह स्मृति मंधाना का फ्लॉप होना भी है।

smriti mandhana

महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण अपने अंतिम चरण में है। पहले फाइनलिस्ट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं दूसरे फाइनलिस्ट के लिए 24 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। आपको बता दें कि जब यह टूर्नामेंट शुरू हुआ था तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस टूर्नामेंट की मोस्ट फेवरेट टीम में से एक थी, लेकिन आरसीबी के लिए यह टूर्नामेंट बहुत निराशाजनक रहा है, क्योंकि आरसीबी की टीम पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे स्थान पर रही है। आरसीबी की टीम 8 मैचों में सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर पाई थी।

सुपर फ्लॉप रहीं स्मृति मंधाना

WPL का पहला संस्करण सिर्फ आरसीबी के लिए ही निराशाजनक नहीं रहा है बल्कि टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के लिए भी यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहने वाला क्योंकि स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगी बिकी थीं। उन्हें आरसीबी फ्रेंचाइजी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऑक्शन की स्टार प्लेयर टूर्नामेंट में सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं।

स्पिनर्स के खिलाफ मंधाना ने किया संघर्ष

स्मृति मंधाना ने 8 मैचों में 18.62 की बहुत ही बेकार औसत से सिर्फ 149 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 37 रन रहा, जो उन्होंने गुजरात जॉयंट्स के खिलाफ बनाया था। डब्ल्यूपीएल 2023 के 8 मैचों में स्मृति मंधाना के बल्ले से 35, 23, 18, 4, 8, 0, 37 और 24 का स्कोर निकला है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्मृति मंधाना स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती हुईं नजर आईं। 8 में से 7 मैचों में वो स्पिनर के खिलाफ ही आउट हुई हैं। इसके अलावा मंधाना इस टूर्नामेंट के सभी 8 मैचों में 10 ओवर के अंदर ही आउट हो गई थीं। 5 मैचों में मंधाना पावरप्ले के दौरान ही आउट हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+