स्मृति मंधाना की शादी की डेट फिक्स! कब और कहां लेंगी सात फेरे? कुछ ही दिन हैं बाकी

Smriti Mandhana Wedding Date: स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल के शादी को लेकर चर्चा काफी जोरों पर है। हाल ही में पलाश ने शादी को लेकर बयान देते हुए कहा था कि ऐसा जल्दी ही होने वाला है। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी में ज्यादा समय नहीं बचा है।

दोनों ने पिछले साल ही इन्स्टाग्राम से अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। एकदिवसीय वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जल्दी आउट हो गईं। उनके बल्ला इस बार नहीं चला और वह 24 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

smriti mandhana

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार स्मृति और पलाश की शादी अगले महीने होने वाली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों की शादी 20 नवंबर को होने वाली है। इसकी आधिकारिक पुष्टि फ़िलहाल नहीं की गई है। पलाश की बहन पायल ने भी अपने हालिया इंटरव्यू में शादी की बात कही थी लेकिन डेट्स आदि के बारे में कुछ नहीं बोला था।

कब होगी Smriti Mandhana की शादी

इस रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि शादी के जश्न की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। विवाह समारोह सांगली, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा, जो स्मृति का होमटाउन है।

कौन हैं पलाश मुच्छल

पलाश का नाम संगीत जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है, उनकी बड़ी बहन पलक मुच्छल बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं, जिन्होंने सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे कई दिग्गज कलाकारों के लिए अपनी आवाज दी है।

संगीत के साथ-साथ पलाश ने अभिनय में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ मुख्य भूमिका निभाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

आरसीबी से खेलती हैं Smriti Mandhana

भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी मंधाना महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए खेलती हैं और टीम एक बार चैम्पियन भी बनी हैं। मंधाना को आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। महिला क्रिकेट में मंधाना को दिग्गज खिलाड़ी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+