World Cup से पहले दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बनीं Smriti Mandhana, ICC रैंकिंग में भारतीय क्वीन का जलवा
ICC ODI ranking, Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाया है। मंधाना अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गईं। मंगलवार 16 सितंबर 2025 को जारी ताजा रैंकिंग में मंधाना ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट स्किवर-ब्रंट को पीछे छोड़कर टॉप पोज़िशन हासिल की।
पहले वनडे में रहा था शानदार प्रदर्शन (ICC ODI ranking, Smriti Mandhana)
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 63 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली थी। हालांकि उनकी यह पारी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाई और मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया, लेकिन उनके रन मंधाना को रैंकिंग में सात अंक दिलाने में सफल रहे। अब उनके कुल 735 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं, जो स्किवर-ब्रंट के 731 अंकों से चार ज्यादा हैं।

वर्ल्ड कप से पहले दिखाया फॉर्म
महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। ऐसे में मंधाना का नंबर-1 पर पहुंचना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। यह मंधाना का साल 2025 में दूसरा मौका है जब वह नंबर-1 बनी हैं। इससे पहले वह 2019 में भी वनडे की टॉप बल्लेबाज़ रह चुकी हैं। इस मुकाबले में अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ओपनर प्रतिका रावल ने 64 रन की शानदार पारी खेलकर रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाई और अब वह 42वें नंबर पर आ गई हैं।
इन खिलाड़ियों का भी रहा जलवा
वहीं, हर्लीन देओल ने 54 रन बनाकर 43वां स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने नाबाद 77 रन बनाकर अपनी रैंकिंग तीन स्थान ऊपर कर दी और अब वह पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड और फीबी लिचफील्ड ने भी अर्धशतक लगाकर संयुक्त रूप से 25वां स्थान साझा किया। गेंदबाज़ी में किम गार्थ और अलाना किंग ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की और अब वे क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
गेंदबाज़ी रैंकिंग में कौन आगे?
भारत की स्पिनर स्नेह राणा ने भी अपनी गेंदबाज़ी से असर छोड़ा। उन्होंने पहले वनडे में एक विकेट झटका और रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन नंबर-1 गेंदबाज़ बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications