स्मृति मंधाना की शादी में मेहमानों की संख्या ने चौंकाया, सिर्फ इतने लोगों को बुलाया, बड़ी हस्तियों को किया बाहर
Smriti Mandhana Wedding: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूज़िक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। कपल लगातार ट्रेंड कर रहा है और समारोह की तैयारियों की झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी है। हल्दी और मेहंदी के वीडियो सामने आ चुके हैं।
वर्ल्ड कप जीतने के बाद फैन्स की नजरें इसी शादी के ऊपर टिकी हैं। स्मृति मंधाना महाराष्ट्र के सांगली में शादी करेंगी और पलाश और उनके परिवार के सदस्य वहां पहुँच गए हैं। इस बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे? स्मृति और पलाश दोनों बड़े नाम हैं, तो शादी की गेस्ट लिस्ट और संख्या को लेकर उत्सुकता तो होनी ही है।

इंटिमेट वेडिंग, बड़े जश्न से दूरी
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार पलाश मुच्छल ने अपनी शादी को लेकर साफ कहा है कि यह एक इंटिमेट आफ्टरनून वेडिंग होगी। इसका मतलब है कि समारोह में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल किए जा रहे हैं। कपल शुरुआत से ही शोर-शराबे वाली भव्य शादी की जगह शांत, सीमित और पारंपरिक आयोजन का प्लान बना चुका है।
दोनों परिवारों से बेहद कम मेहमान
शादी में मेहमानों की संख्या को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना दोनों पक्षों से लगभग 70-70 मेहमान बुलाए जा रहे हैं। यानी कुल मिलाकर करीब 140 लोग इस शादी का हिस्सा बनेंगे। स्मृति के साथ मिलकर हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने वाली प्लेयर्स वहां पहले से हैं और धमाल मचा रही हैं। उनके अलावा शायद ही कोई बड़ा सेलिब्रिटी वहां देखने को मिलेगा। इतनी छोटी लिस्ट में बड़े नामों को शामिल कर पाना संभव नहीं लगता। यह संख्या इसलिए भी सीमित रखी गई है क्योंकि दोनों परिवार समारोह को निजी रखना चाहते हैं और मीडिया या भीड़भाड़ से बचना पसंद कर रहे हैं।
पलाश का परिवार पहुंच गया
शादी के वेन्यू पर पलाश मुच्छल के परिवार के कई सदस्य पहुंच चुके हैं। बताया गया कि इंदौर से उनके परिवार के लगभग 20 लोग शादी की तैयारियों में सक्रिय हैं। हल्दी की रस्म में उनकी मौजूदगी भी देखी गई, जहां उन्होंने पारिवारिक अंदाज में पारंपरिक तरीके से रस्म निभाई।
स्मृति की तरफ से महिला टीम की कुछ प्लेयर्स मौजूद रहेंगी, तो उधर म्यूज़िक इंडस्ट्री से भी पलाश मुच्छल के करीबी लोग आमंत्रित किए गए हैं, लेकिन संख्या सीमित रखी गई है। बड़े सेलेब्रिटी, भारी सुरक्षा और लंबी गेस्ट लिस्ट जैसे आम बॉलीवुड आयोजनों से बिल्कुल उलट यह शादी सादगी और परिवार को प्राथमिकता देने वाली लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications