Smriti Mandhana Haldi Ceremony: स्मृति मंधाना की हल्दी पर छाया ग्लैमर! शैफाली-ऋचा ने किया धांसू डांस

Smriti Mandhana Haldi Ceremony: भारतीय महिला क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मंधाना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पीले रंग के खूबसूरत ड्रेस में सजी मंधाना ने इस मौके पर अपनी सबसे करीबी टीम की साथियों के साथ दिल खोलकर डांस किया।

खास दोस्तों के साथ मंधाना ने किया डांस (Smriti Mandhana Haldi Ceremony)

हल्दी की रस्म में मंधाना के साथ उनकी टीम की खास दोस्त शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हुईं। सभी ने मंधाना के फेस्टिव स्पिरिट का पूरा साथ दिया। डांस फ्लोर पर खूब ठहाके लगे, रिदम का जादू चला और टीम केमिस्ट्री साफ दिखाई दी। इस दौरान श्रेयंका पाटिल ने बेहद स्टाइलिश नजर आईं।

Smriti Mandhana 1

वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ियों का धूम

हल्दी का यह रस्म में विश्व कप जीतने वाली टीम के कई सदस्यों शेफाली, राधा, ऋचा, रेणुका और जेमिमा का रियूनियन भी बन गया। जिसने इवेंट में चार चांद लगा दिए। बाद में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मंधाना के डांस का एक मजेदार वीडियो क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने शरारती कैप्शन दिया कि लड़की वाले। यह कैप्शन तुरंत वायरल हो गया, जिस पर फैंस भी लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक फ़िल्मी प्रपोजल की कहानी

शादी की रस्मों से पहले स्मृति मंधाना ने संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ अपनी सगाई की खबर को एक बेहद कूल अंदाज में कंफर्म किया था। यह खुलासा एक मजेदार इंस्टाग्राम रील के ज़रिए हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी टीम के साथ कोरियोग्राफ्ड मूव्स किए थे। लेकिन प्रपोज़ल की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं थी।

पलाश मुच्छल मंधाना की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें डी वाई पाटिल स्टेडियम के बीचों-बीच लाये। यह वही मैदान है जहां भारतीय महिला टीम ने इसी साल महिला विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी। पलाश ने घुटनों के बल बैठकर मंधाना को शादी के लिए प्रपोज़ किया। उनका भावुक "हाँ" उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+