ईशान किशन-स्मृति मंधाना के बीच जुड़ा है ये खास कनेक्शन, वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले आखिर ऐसा क्या हुआ?
smriti mandhana and ishan kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ईशान किशन को मौका नहीं दिया गया है। ईशान किशन को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल बने हुए हैं।
टेस्ट टीम में नहीं मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों ही टेस्ट मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत फ्लॉप रहे थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि ईशान किशन बचे हुए तीन मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। लेकिन चयनकर्त्ता ने एक बार फिर ईशान किशन को नजरअंदाज करते हुए केएस भरत को फ्लॉप होने के बाद भी टीम में बरकरार रखा। जिससे फैंस भी खफा नजर आए।

13 फरवरी का दिन है खास
आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी कि 13 फरवरी का दिन ईशान किशन और भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए खास रहा है। स्मृति मंधाना और ईशान किशन कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। जिसे फैंस ने खासा पसंद किया था।
हुई थी पैसों की बारिश
दरअसल वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले ईशान किशन और स्मृति मंधाना पर पैसों की बारिश हुई थी। 13 फरवरी को इन दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन के दौरान खूब पैसे मिले थे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ने का काम किया था। वहीं महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थी।
उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा प्रदर्शन
रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में मंधाना को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि पैसों का दवाब इन दोनों ही खिलाड़ियों पर देखने को मिला। स्मृति मंधाना और ईशान किशन का प्रदर्शन आईपीएल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications