कितनी पढ़ी-लिखी हैं स्मृति मंधाना, होने वाली पति से कम या ज्यादा? दोनों के पास कौनसी डिग्री?

Smriti Mandhana Education: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी करने जा रही हैं, बॉलीवुड सिंगर पलाश मुच्छल के साथ उनकी सगाई हुई थी और अब शादी होनी है। महाराष्ट्र के सांगली में ही वह सात फेरे लेंगी। क्रिकेट के साथ मंधाना ने शिक्षा को भी जारी रखा।

स्मृति मंधाना, सिर्फ अपने शानदार कवर ड्राइव और रिकॉर्ड-तोड़ पारियों के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि उन्होंने खेल के साथ-साथ अपनी शिक्षा को भी पूरी लगन से पूरा किया है। इस आर्टिकल में स्मृति की शिक्षा को लेकर जानकारी दी गई है।

smriti mandhana education

​स्मृति मंधाना का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उनका बचपन महाराष्ट्र के सांगली जिले के माधवनगर में बीता। उनके पिता और भाई भी क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। इसी माहौल में पली-बढ़ी स्मृति ने कम उम्र में ही क्रिकेट को अपना लिया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा सांगली के स्थानीय स्कूल में पूरी की। बचपन से ही उनका जीवन खेल के मैदान और क्लासरूम के बीच संतुलित रहा।

Smriti Mandhana की शिक्षा

जब उच्च शिक्षा चुनने की बारी आई, तब स्मृति मंधाना के सामने एक बड़ा प्रश्न था कि क्रिकेट और किस कोर्स को एक साथ संभाला जाए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति शुरू में विज्ञान (Science) विषय लेना चाहती थीं, क्योंकि उनकी इसमें रुचि थी। हालांकि, उनकी माँ ने उन्हें कॉमर्स विषय चुनने की सलाह दी। इस तरह क्रिकेट के साथ उनकी पढ़ाई भी जारीर ही।

क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त होने और लगातार यात्राएं करने के बावजूद, स्मृति मंधाना ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने सांगली के प्रतिष्ठित चिंतामन राव कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री सफलतापूर्वक हासिल की। इस तरह उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली।

कितने पढ़े-लिखे हैं स्मृति के होने वाले पति पलाश

स्मृति के होने वाले पति पलाश मुच्छल ने इंदौर के क्वींस कॉलेज से अपने स्कूल की शिक्षा पूरी की थी, उनका ग्रेजुएशन भी इंदौर से ही पूरा हुआ। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक में भी ट्रेनिंग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+