स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़कर मचाया धमाल, मिताली को छोड़ा पीछे
IND W vs SA W: भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में मंधाना ने पूर्व कप्तान मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान अपने नाम किया।
मंधाना इस टूर्नामेंट में शानदार लय में रही हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और भारत के लिए टॉप स्कोरर बनी हुई हैं। फाइनल से पहले तक उनके नाम 389 रन थे, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक भी शामिल था।

मिताली राज का रिकॉर्ड टूटा
फाइनल के पहले ही पारी में मंधाना ने शानदार शुरुआत की और मात्र 21 रन बनाते ही मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिताली ने 2017 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की धरती पर 409 रन बनाए थे, जो अब तक किसी भारतीय महिला खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
मंधाना ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया और भारत के लिए एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
महिला वर्ल्ड कप में भारत की टॉप 5 बल्लेबाज
1 स्मृति मंधाना 434 रन, 9 पारियां
2 मिताली राज 409रन, 9 पारियां
3 पूनम राऊत 381 रन, 9 पारियां
4 हरमनप्रीत कौर 359 रन, 8 पारियां
5 स्मृति मंधाना 327 रन, 7 पारियां
स्मृति मंधाना का यह प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। लगातार बड़े मैचों में जिम्मेदारी के साथ खेलना और टीम को मजबूत शुरुआत देना, उन्हें आज की पीढ़ी की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल करता है।
बारिश के कारण टॉस में हुई काफी देरी
नवी मुंबई में इस फाइनल मैच के दौरान बारिश का खलल लगातार देखने को मिला और दो घंटे देरी से टॉस हुआ। हालांकि ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई और दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications