स्मृति मंधाना ने खौफनाक बैटिंग से मचाई तबाही, 10000 रनों का आंकड़ा पार कर हासिल की धांसू उपलब्धि
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में उतरते ही स्मृति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए और महिला क्रिकेट के इतिहास में एक खास क्लब का हिस्सा बन गईं।
स्मृति मंधाना ऐसा कारनामा करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले इस एलीट लिस्ट में भारत की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज, न्यूजीलैंड की सूज़ी बेट्स और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स शामिल हैं। मंधाना का नाम अब इन महान खिलाड़ियों के साथ दर्ज हो गया है, जो उनके शानदार और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

खास क्लब में शामिल Smriti Mandhana
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में मिताली राज 10,868 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद सूज़ी बेट्स (10,652 रन) और चार्लोट एडवर्ड्स (10,273 रन) का नंबर आता है। वहीं स्मृति मंधाना ने 10,000 से ज्यादा रन बनाकर खुद को मौजूदा दौर की सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शामिल कर लिया है।
स्मृति की खास बात यह रही है कि उन्होंने तीनों फॉर्मेट-टेस्ट, वनडे और टी20-में भारत के लिए लगातार रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक शैली, बेहतरीन टाइमिंग और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें टीम इंडिया की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक बना दिया है।
Smriti Mandhana ने घर में पार किया पड़ाव
श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 में यह मुकाम हासिल करना स्मृति मंधाना के लिए और भी खास रहा, क्योंकि यह उपलब्धि उन्होंने घरेलू धरती पर हासिल की। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ मॉडर्न डे क्रिकेट में एक सुपरस्टार हैं।
अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि स्मृति मंधाना आने वाले मैचों और टूर्नामेंट्स में इस आंकड़े को कितनी ऊंचाई तक ले जाती हैं। लेकिन इतना तय है कि 10,000 रन का यह पड़ाव भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications