स्मृति मंधाना ने धुआंधार शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना जब क्रीज पर होती हैं, तो कोई कीर्तिमान ना बने, ऐसा होता ही नहीं है। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच में भी उनका बल्ला जमकर चला है और वह एक धाकड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही हैं। तूफानी बैटिंग करते हुए उन्होंने 14वां एकदिवसीय सैकड़ा जमा दिया।

स्मृति मंधाना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने 2025 में महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह उपलब्धि उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हासिल की।

smriti mandhana

स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अमेलिया केर को छक्का मारकर बनाया। इस छक्के के साथ उन्होंने 2025 में कुल 29 छक्के पूरे किये, जो कि महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की लिज़ेल ली के नाम था, जिन्होंने 2017 में 28 छक्के मारे थे।

इस मैच में स्मृति मंधाना ने 109 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका 14वां वनडे शतक था, इस दौरान उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया। मंधाना ने 10 चौके और 4 छक्के जमाए। इस पारी के साथ उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने न्यूजीलैंड की सुज़ी बेट्स को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

मंधाना और उनकी जोड़ीदार प्रतीका ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की धाकड़ भागीदारी की। प्रतीका ने भी अपना दूसरा एकदिवसीय शतक जमा दिया। मंधाना और रावल ने 2025 में ही पांच शतकीय साझेदारियां की है। यह एक कैलेंडर वर्ष में किसी जोड़ी द्वारा सर्वाधिक शतकीय साझेदारियों हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और लीसा नाइटली के बराबर आ गई हैं, जिन्होंने 2000 में पांच शतकीय साझेदारियां की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+