किंग कोहली के गढ़ में 'क्वीन' स्मृति मंधाना का राज, जड़ा लगातार दूसरा शतक, दिग्गजों को कर सकती हैं रिप्लेस!

Smriti Mandhana Century News: भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना जबर्दस्त फार्म से गुजर रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ दिया। इन दोनों ही टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भी स्मृति मंधाना के बल्ले से 100 से अधिक रनों की पारी आई थी। इस सीरीज में स्मृति मंधाना लगातार दूसरी बार 100 से अधिक रनों की पारी खेलने में सफल रही हैं। कोहली के गढ़ यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंधाना का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है।

स्मृति मंधाना कर सकती हैं रिप्लेस!

स्मृति मंधाना ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से कई दिग्गजों को आइना दिखा दिया है। स्मृति मंधाना अगर मेल होती तो उन्हें भारतीय मेल टीम में आसानी से जगह मिल गई होती। स्मृति मंधाना मौजूदा भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों को रिप्लेस कर सकती हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज में इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। इस दौरान टीम का मिडिल ऑर्डर संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है।

Smriti Mandhana 1

मंधाना में है नेचुरल टैलेंट

स्मृति मंधाना को बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भारतीय टीम ट्राई कर सकती थी। स्मृति मंधाना मैथ्यू हेडन और कुमार संगकारा जैसे खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानती हैं। वह वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम बना चुकी हैं। स्मृति मंधाना की ताकत की बात करें तो तो उनमें नेचुरल टैलेंट नजर आता है। उनका खेलने का अंदाज दूसरे खिलाड़ियों से जुदा है।

मंधाना का रहा है दबदबा

साल 2013 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से ही वह लगातार भारतीय टीम में बनी हुई हैं। भारतीय टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना की गिनती होती है। भारत के अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में जाकर महिला बिग बैश लीग में भी हिस्सा लेती हैं। इसके अलावा महिला आईपीएल में भी वह आरसीबी की तरफ से कप्तानी करती हुई नजर आती रही हैं।

ऐसा रहा है करियर

बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने करियर में ऑफ साइड में कई आकर्षक शॉट लगा चुकी हैं। अब तक खेले गए 84 वनडे मैचों में मंधाना ने 43.62 की औसत और 83.74 की स्ट्राइक रेट से 3460 रन बनाने का कारनामा कर चुकी हैं। वहीं 133 टी-20 मुकाबले में 121.28 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 3220 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

कर ली मिताली राज की बराबरी

भारतीय महिला टीम की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मृति मंधाना ने पूर्व कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली है। मिताली राज ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल सात शतक लगाए थे। जबकि स्मृति मंधाना ने अपने करियर का सातवां शतक जड़ दिया है। वह आने वाले मैचों में मिताली राज से आगे निकल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+