Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Smriti Mandhana वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से बस चंद कदम दूर, शुभमन गिल को पछाड़ रचेंगी इतिहास

Smriti Mandhana, World Record: भारतीय महिला क्रिकेट की 'क्वीन' स्मृति मंधाना इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रही हैं। मैदान पर उनके बल्ले से निकलने वाली हर बाउंड्री एक नया इतिहास लिख रही है। साल 2025 के खत्म होने से ठीक पहले मंधाना एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं, जो पुरुष और महिला क्रिकेट के बीच के फासले को और कम करने का काम करेगी।

स्मृति मंधाना गिल को पछाड़ रचेंगी इतिहास (Smriti Mandhana, World Record)

स्मृति मंधाना ने इस कैलेंडर वर्ष (2025) में अब तक सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर कुल 1,703 रन बनाए हैं। यह किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक साल में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। लेकिन असली रोमांच अभी बाकी है। मंधाना अब पुरुष टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को पछाड़ने की दहलीज पर हैं। गिल ने इस साल कुल 1,764 रन बनाए हैं। मंधाना को 2025 में दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी (महिला और पुरुष दोनों में) बनने के लिए मात्र 62 रनों की जरूरत है।

Smriti Mandhana 1

साल 2025 की 'रन मशीन' बनने का मौका

मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला पांचवां टी20 मैच मंधाना के लिए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है। सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 4-0 की बढ़त बना चुकी है। पिछले मैच में मंधाना ने सिर्फ 48 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने टी20 इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर (221/2) खड़ा किया था। अगर वह अगले मैच में भी अपनी फॉर्म जारी रखती हैं, तो वह शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़कर साल 2025 की 'रन मशीन' बन जाएंगी।

रिकॉर्ड पर होगी फैंस की भी नजरें

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 के दौरान मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह मिताली राज के बाद यह कारनामा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। दुनिया भर में वह ऐसा करने वाली चौथी महिला बल्लेबाज हैं। भारतीय फैंस की नजरें अब मंगलवार के मुकाबले पर टिकी हैं। क्या स्मृति मंधाना 62 रन बनाकर दुनिया के सभी पुरुष दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 2025 की नंबर-1 बल्लेबाज बन पाएंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+