स्मृति मंधाना को सरेआम पलाश मुच्छल ने दी बधाई! लव अफेयर की खबरें तेज, क्या होगी शादी?

Smriti Mandhana and Palash Muchhal: भारत में इस साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सीजन खेला जाना है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पहला सीजन शानदार रहा था। भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी। पहला सीजन हालांकि स्मृति मंधाना के लिए कुछ खास नहीं गुजरा था। लेकिन दूसरे सीजन में फैंस को उनके बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद होगी। महिला प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। जिसकी शुरुआत 22 फरवरी से होने जा रही है।

मंधाना किसे कर रही हैं डेट: स्मृति मंधाना और बॉलीवुड सिंगर पलाश मुच्छल की डेट की खबरें अक्सर सामने आती रही है। पलाश मुच्छल की बहन पलक भी एक फेमस सिंगर हैं। कई बार पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना को एक साथ देखा गया है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आते रहे हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के परिवार भी एक दूसरे से मिलते जुलते रहे हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी की खबरें भी कई दफा सामने आती रही है।

Smriti Mandhana 1

पलाश मुच्छल ने दी बधाई: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की लव अफेयर की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ ली है। स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर चुना गया, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने के बाद फैंस एक बार फिर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बात करने लगे हैं।

जल्द हो सकती है शादी: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पलाश मुच्छल स्मृति मंधाना को प्रपोज कर चुके हैं। उन्होंने एक पब्लिक इवेंट के दौरान अपनी बहन पलक मुच्छल के सामने ही स्मृति को प्रपोज किया था। जिसके बाद इस रिश्ते पर मुहर लग गई थी। पलाश मुच्छल और स्मृति पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वैसे भी क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बेहद पुराना रहा है। एक और बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर के बीच शादी की डेट सामने आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+