SLW vs INDW: भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया, स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल ने दिलाई शानदार जीत
SLW vs INDW, Highlights: भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी त्रिकोणीय महिला क्रिकेट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने शानदार तरीके से जीत लिया। यह मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया, जिसमें श्रीलंकाई महिला टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। हालांकि, श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 38.1 ओवर में महज 147 रन पर ढेर हो गई।
भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी (SLW vs INDW, Highlights)
श्रीलंका के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हासिनी परेरा रही, जिन्होंने 30 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। जबकि नल्लापुरेड्डी चरणानी और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट लिए। जिससे श्रीलंका के लिए बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल हो गया।

भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच
भारत को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने मात्र 29.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने तेज़ शुरुआत दी, और नाबाद 50 रन के साथ श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। हरलीन देयोल ने 48 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इस मुकाबले को 56 गेंदों शेष रहते जीत लिया। स्मृति मंधाना ने टीम के लिए 43 रन बनाने का काम किया।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समाराविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हंसिमा करुणारत्ने, पिउमी बडालगे, अचिनी कुलसुरिया, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा।
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी।












Click it and Unblock the Notifications