Slow Over Rate in IPL 2023: आईपीएल में कब किस टीम पर लगा जुर्माना, देखें लिस्ट

आईपीएल नियमों के मुताबिक, सभी टीमों को निर्धारित समय में 20 ओवर्स के लिए गेंदबाजी करनी होती है। आईपीएल में एक पारी में 20 ओवर फेंकने का समय 90 मिनट तय किया गया है (85 मिनट खेलने का समय और 5 मिनट का टाइम-आउट)।

slow over rate in ipl 2023

IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। लीग मैचों के समापन के बाद प्‍लेऑफ मुकाबलों का दौर शुरू हो चुका है। इस सफर में पहले मैच से लेकर 70वें मुकाबले तक कई रिकॉर्ड देखने को मिले तो इस दौरान टीमों पर भारी भरकम जुर्माने भी लगे। आइए इस मौके पर जानते हैं कि, आईपीएल 2023 में कब किस टीम पर जुर्माना लगा।

दरअसल, आईपीएल की शर्तों के अनुसार, सभी टीमों को निर्धारित समय में 20 ओवर्स के लिए गेंदबाजी करनी होती है। आईपीएल में एक पारी में 20 ओवर फेंकने का समय 90 मिनट तय किया गया है (85 मिनट खेलने का समय और 5 मिनट का टाइम-आउट)। अगर कोई टीम 20वां ओवर 85 मिनट के बाद शुरू करती है, तब उसे आईपीएल नियमों का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया जाता है।

पहली बार दोषी पाए जाने पर 12 लाख का जुर्माना लगता है, जबकि दोबारा यही गलती करने पर जुर्माना बढ़ाकर 24 लाख कर दिया जाता है, तीन बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगने पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान है। नियम का उल्लंघन करने पर 30 यार्ड सर्कल के एक फील्डर कम कर दिया जाता है। सामान्य स्थिति में सर्कल के बाहर पांच फील्डर रहते हैं, जोकि स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने पर घटाकर चार कर दिए जाते हैं।

आईपीएल 2023 स्लो ओवर रेट पेनल्टी

  • आरसीबी बनाम एलएसजी: मैच नंबर 15: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।
  • सीएसके बनाम आरआर: मैच नंबर 17: आरआर के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • पीबीकेएस बनाम जीटी: मैच नंबर-18: जीटी कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • एमआई बनाम केकेआर: मैच नंबर-22: एमआई के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • आरआर बनाम एलएसजी: मैच नंबर-26: एलएसजी कप्तान केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • आरसीबी बनाम आरआर- मैच नंबर-32: आरसीबी के कप्तान ने पर 24 लाख (दूसरा अपराध) का जुर्माना लगाया, RCB के प्रत्येक खिलाड़ी (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) पर 6 लाख (या 25 प्रतिशत मैच फीस, जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया।
  • एसआरएच बनाम डीसी: मैच नंबर-34: डीसी के कप्तान डेविड वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • केकेआर बनाम पीबीकेएस: मैच नंबर-53: केकेआर के कप्तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
  • सीएसके बनाम केकेआर: मैच नंबर-61: केकेआर के कप्तान नितीश राणा पर 24 लाख रुपये (दूसरा अपराध) का जुर्माना लगाया गया, केकेआर के प्रत्येक खिलाड़ी (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) पर 6 लाख रुपये (या 25 प्रतिशत मैच फीस, जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+