SL vs ZIM Dream 11: श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?
SL vs ZIM Dream11 Prediction: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार, 6 जनवरी को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के पिछले साल के खराब प्रदर्शन के बाद अब समय आ गया है कि उनके खेल में सुधार किया जाए। मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
SL vs ZIM, Head-to-Head Record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 50 ओवर के क्रिकेट में अब तक कुल 61 मैच खेले हैं। इस दौरान श्रीलंका 47 जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि जिम्बाब्वे ने 12 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच दो मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए हैं। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

SL vs ZIM, Weather Report: कोलंबों में आज का मौसम
कोलंबो में मौसम का मिजाज अच्छा नहीं है, क्योंकि शहर में पूरे सप्ताह बारिश की भविष्यवाणी की गयी है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, ह्यूमिडिटी का स्तर 81 प्रतिशत और हवा की गति 10 किमी/घंटा होगी।
SL vs ZIM Pitch Report, कोलंबो पिच रिपोर्ट
कोलंबो की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इसलिए यहां टॉस जीतने वाली टीम को दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इस पूरे मैच के दौरान पिच संभवतः संतुलित रहेगी। यहां पिछले पांच वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 227 रन रहा है।
SL vs ZIM, Predicted XI: संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: चैरिथ असलांका, कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, डुनिथ वेललेज, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, अविष्का फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना।
जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, क्रेग एर्विन (कप्तान), क्लाइव मदांडे, तिनशे कामुनहुकामवे, ल्यूक जोंगवे, सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारावा, मिल्टन शुम्बा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंगटन मासाकाद्जा, टोनी मोनुंगा
SL vs ZIM Dream11 Prediction, श्रीलंका और जिम्बाब्वे मैच की बेस्ट ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: के मेंडिस, एस समरविक्रमा
- बल्लेबाज: सी एर्विन, आर बर्ल, पी निसांका
- ऑलराउंडर: सिकंदर रज़ा, डब्ल्यू हसरंगा, डुनिथ वेललेज
- गेंदबाज: आर नगारवा, एम थीक्षाना, डी मदुशंका
- कप्तान: सिकंदर रज़ा
- उप-कप्तान: वनिंदू हसरंगा
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका फुल स्क्वाड
जिम्बाब्वे टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), तिनशे कामुनहुकामवे, मिल्टन शुम्बा, ताकुद्ज़वानाशे कैटानो, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, क्लाइव मदांडे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, फराज अकरम, टोनी मुनयोंगा, तापीवा मुफुदजा , रयान बर्ल।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, अविष्का फर्नांडो, प्रमोद मदुशन , जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications