SL vs WI: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज से लिया बदला, बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े 6 चौके, टीम को मिली धमाकेदार जीत
Sri Lanka vs West Indies, 2nd T20: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले टी 20 मैच में हार झेलने के बाद श्रीलंका ने दमदार वापसी की। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 73 रन से पटखनी दे कर सीरीज को बराबरी पर ला दिया है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला अब रोमांचक होने की उम्मीद है।
एक ओवर में जड़े छह चौके
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एक ओवर में लगातार 6 चौके लगाने का कारनामा किया। पथुम निसांका की धमेकेदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में श्रीलंकाई पारी के चौथे ओवर में पथुम निसंका ने ये कारनामा किया।

पथुम निसांका ने बनाया गजब का रिकॉर्ड
उन्होंने शमार जोसेफ के एक ही ओवर के सभी गेंदों पर चौका लगाया और इसके साथ ही वो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले तिलकरत्ने दिलशान के बाद श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज हैं। लेकिन टी-20 फॉर्मेट में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए एक छोर संभालकर 49 बॉल पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली।
इन बल्लेबाजों ने भी किया है कमाल
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 1982 में बॉब विल्स के ओवर में भारतीय बल्लेबाज संदीप पाटिल ने छह चौके मारे थे। वहीं वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 2004 में मैथ्यू होगार्ड के ओवर में छह चौके मारे थे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे (आईपीएल), तिलकरत्ने दिलशान (वनडे), रामनरेश सरवन (टेस्ट) और पृथ्वी शॉ ( आईपीएल) में यह कारनामा कर चुके हैं।
मैच की बात करें तो श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 16.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह श्रीलंका ने इस मुकाबले को 73 रनों से अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications