SL vs Pak: पाकिस्तान की हार से बौखलाए PCB चीफ, भारतीय पत्रकार के तीखे सवाल पर छीनने लगे फोन

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया।

नई दिल्ली, 12 सितंबर: एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका 23 रन से मुकाबले को जीतकर, छठी बार एशिया कप चैंपियन बनी। पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा की बौखलाहट साफ तौर पर नजर आई।

भड़क गए पीसीबी चीफ

भड़क गए पीसीबी चीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय पत्रकार पीसीबी चीफ से तीखा सवाल पूछते हैं। पत्रकार पूछते हैं कि हार से आवाम बड़ी नाखुश है आप उनके नाम कोई संदेश देना चाहेंगे। इस पर रमीज भड़क जाते हैं और कहते हैं कि देखिए आप इंडिया से होंगे, तो आपकी आवाम नाखुश होगी। इस पर पत्रकार बताते हैं कि स्टेडियम के बाहर कई पाकिस्तानी फैंस रोते हुए भी नजर आए हैं। इस पर रमीज राजा भारतीय पत्रकार का फोन ही पकड़ लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

श्रीलंका ने तीसरी बार फाइनल में हराया

श्रीलंका ने तीसरी बार फाइनल में हराया

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक टोटल चार बार भिड़ंत हो चुकी है। श्रीलंका की टीम ने 11 सितंबर को तीसरी बार पाकिस्तान को हराने का कारनामा किया। साल 1986 और 2014 के बाद श्रीलंका ने अब साल 2022 में भी पाकिस्तान को पटखनी देने का काम किया है। बता दें कि श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम मानी जा रही थी। शुरुआत में श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई भी लेकिन भानुका राजपक्षे की शानदार पारी ने उन्हें फाइनल में वापसी का मौका दिया।

147 पर सिमटा पाकिस्तान

147 पर सिमटा पाकिस्तान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस गोल्डन डक का शिकार हुए। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। पथुम निसानका 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। छठे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। दनुष्का गुणाथिलका 1 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा ने 28, कप्तान दासुन शनाका ने 2 और वनिन्दु हसरंगा ने 36 रन बनाए। भानुका राजपक्षे 71 और चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ही सिमट गई। मोहम्मद रिजवान (55) और इफ्तिखार अहमद (32) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+