SL vs PAK 3rd T20: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच तीसरा टी-20 आज, इतने बजे होगा शुरू, लाइव देखने का ये है तरीका!
SL vs PAK 3rd T20, Live Streaming: पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज रंगीरी डाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के कारण श्रीलंका के पास अब सीरीज बराबर करने का मौका है, वह आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाने की कोशिश जरूर करेगा।
पाकिस्तान ने जीता था पहला मैच (SL vs PAK 3rd T20, Live Streaming)
वहीं, बाबर आजम के बिना खेल रही यह पाकिस्तानी टीम सीरीज पर पूरी तरह कब्जा (क्लीन स्वीप) करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने खेल के हर विभाग में दबदबा दिखाया था। गेंदबाजों की बात करें तो सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर और शादाब खान ने 2-2 विकेट चटकाकर उनका बखूबी साथ निभाया।

बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का बेहतरीन मौका
बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान के शानदार 51 रनों और सैम अय्यूब की छोटी मगर तेज तर्रार पारी ने पाकिस्तान की जीत आसान कर दी थी। दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम के लिए यह मुकाबला आत्मसम्मान की लड़ाई है। पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे खिलाड़ियों को पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देनी होगी। श्रीलंका के पास वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना जैसे मैच विनर गेंदबाज हैं, जो किसी भी समय पासा पलट सकते हैं। फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का बेहतरीन मौका है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
रविवार, 11 जनवरी को भारतीय समयनुसार यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। भारत में इस सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा। मोबाइल यूजर्स Sony LIV और Fancode ऐप या वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वाड
पाकिस्तान: सैम अय्यूब, फखर जमान, अब्दुल समद, ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, साहिबजादा फरहान और अबरार अहमद।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा, ट्रेवीन मैथ्यू, ईशान मलिंगा, जनिथ लियानगे और दुष्मंथा चमीरा।












Click it and Unblock the Notifications