SL vs PAK 1st T20I Free LIVE Streaming: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच ये है फ्री मैच देखने का धांसू जुगाड़
SL vs PAK 1st T20I Free LIVE Streaming: साल 2026 की शुरुआत क्रिकेट फैंस के लिए धमाकेदार होने जा रही है। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें बुधवार 7 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का एक सुनहरा मौका है।
दसुन शनाका की कप्तानी में नई शुरुआत (SL vs PAK 1st T20I Free LIVE Streaming)
मेजबान श्रीलंका इस सीरीज में अपने अनुभवी खिलाड़ी दसुन शनाका की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। शनाका की वापसी से टीम को मध्यक्रम में मजबूती मिलने की उम्मीद है। पिछला टी20 मुकाबला (त्रिकोणीय सीरीज) पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद श्रीलंकाई टीम इस बार घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।

इतने बजे शुरू होगा मैच
दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। पाकिस्तानी टीम पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहती है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी यह टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के इरादे से दांबुला के मैदान पर उतरेगी। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से यह मुकाबला शुरू किया जाएगा।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
भारतीय दर्शकों के लिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने के कई विकल्प मौजूद है। भारत में इस सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं। सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 (Sony Sports Ten 1), सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 (Sony Sports Ten 2), स्टार स्पोर्ट्स 5 (Star Sports 5) पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अगर आप सफर में हैं या मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो Sony Liv ऐप पर मैच देख सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि पाकिस्तान के यू-ट्यूब चैनल स्पोर्ट्स टीवी पर मैच को फ्री में भी देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications