SL vs PAK: 23 वर्ष के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम को पहुंचाया 450 के पार

SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम ने जमकर बल्लेबाजी की और मेजबान टीम को दबाव में ला दिया। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक के बल्ले से काफी रन निकले। इस बल्लेबाज ने अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर साझेदारियां की।

अब्दुल्लाह शफीक ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा और इसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। वह 19 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक जड़ने में सफल रहे। पाकिस्तान की टीम ने उनकी धाकड़ पारी की बदौलत 400 का आंकड़ा प्राप्त कर लिया।

abdullah shafique

पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक 6 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शफीक ने क्रीज का एक कोना पकड़े रखा। शान मसूद के साथ मिलकर शफीक ने बेहतरीन भागीदारी की। मसूद फिफ्टी जड़ने के बाद 51 पर आउट हुए थे। बाबर आज़म अच्छी शुरुआत को आगे लेकर जाने में नाकाम रहे और 39 रन पर आउट हो गए।

शफीक ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक पारी खेली। 23 साल के इस खिलाड़ी ने अपने 14वें टेस्ट मुकाबले में दोहरा शतक जड़ दिया। करियर का उनका चौथा शतक था। कहा जा सकता है कि आने वाले समय में वह पाकिस्तानी टीम के अहम खिलाड़ी होंगे।

श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। मेजबान टीम महज 166 रन बनाकर आउट हो गई थी। इससे अब उनके ऊपर पारी से हार का खतरा बढ़ गया है। पाकिस्तान ने 450 से ज्यादा का स्कोर बना लिया। आगा सलमान ने नाबाद फिफ्टी जड़ी और सउद शकील ने भी अर्धशतक जमाया।

दोहरा शतक पूरा होने के बाद शफीक ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिके। वह 201 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनको प्रभात जयसूर्या ने दिलशान मदुशंका ने कैच किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+