श्रीलंका ने भी जवाब में आयरलैंड को धो डाला, तीसरा बल्लेबाज शतक के करीब

आयरलैंड की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था और श्रीलंकाई टीम ने जवाबी पारी में खेलते हुए करारा जवाब दिया।

SL vs IRE

SL vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम की तरफ से भी धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला है। श्रीलंका के दो बल्लेबाजों ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली है। तीसरा बल्लेबाज भी शतक के करीब पहुँच गया है। आयरलैंड को करारा जवाब मिला है।

बारिश से प्रभावित तीसरा दिन समाप्त होने तक श्रीलंकाई टीम ने 1 विकेट पर 357 रनों का बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज निशान मदुशंका और दिमुथ करुणारत्ने ने मिलकर पहले विकेट के लिए 228 रनों की बड़ी भागीदारी कर दी।

श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने बेहतरीन शतक जमाए। करुणारत्ने 115 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद मदुशंका और कुसल मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी की और श्रीलंकाई टीम को और मजबूती प्रदान कर दी।

मदुशंका शतक के बाद भी टिके और और दिन का खेल समाप्त होने तक 149 के स्कोर पर अविजित लौटे। उनके साथ कुसल मेंडिस भी 83 के निजी स्कोर पर खड़े थे। श्रीलंकाई टीम पहली पारी के आधार पर फ़िलहाल आयरलैंड की टीम से 135 रन पीछे है। (Photo Credit: ICC/Twitter)

इससे पहले आयरिश टीम ने भी अपनी पहली पारी में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। पहला टेस्ट हारने वाली आयरलैंड की टीम 492 रनों का एक बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही। आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली।

स्टर्लिंग के बाद कर्टिस कैम्फर ने भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। कुछ और बल्लेबाज भी थे जिन्होंने धाकड़ बैटिंग की। बैलबर्नी ने 95 और टकरने 80 रन बनाये। इस तरह सामूहिक प्रयास करते हुए आयरलैंड की टीम ने 492 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभी मैच में तीसरा दिन समाप्त हुए है। दो दिन और हैं, ऐसे में मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+