SL vs ENG 2nd ODI: श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच जोरदार टक्कर आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
SL vs ENG 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी 24 जनवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में 19 रनों की रोमांचक जीत के साथ मेजबान श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे है। चरिथ असलंका की टीम के पास शनिवार को ही सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा, जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला अपनी साख बचाने और सीरीज में वापसी करने की अंतिम उम्मीद है।
वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का मौका (SL vs ENG 2nd ODI Live Streaming)
यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि अगले महीने यानी फरवरी 2026 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। हालांकि यह वनडे फॉर्मेट है, लेकिन उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए यह सीरीज दोनों टीमों को अपनी प्लेइंग इलेवन और रणनीतियों को परखने का पूरा मौका दे रही है। ऐसे में दूसरा मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

श्रीलंका ने जीता था पहला मैच
श्रीलंकाई टीम फिलहाल काफी संतुलित नजर आ रही है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाजों ने पिछले मैच में अपनी उपयोगिता साबित की है। टीम प्रबंधन ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन टीम तैयार किया है। आर. प्रेमदासा की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों की मददगार रही है, ऐसे में दुनिथ वेल्लालागे और जेफरी वांडरसे की भूमिका बेहद अहम हो जाएगी। कप्तान असलंका उम्मीद करेंगे कि उनके स्पिनर्स एक बार फिर इंग्लैंड के मध्यक्रम को मुश्किल में डालें।
हैरी ब्रूक की कप्तानी में वापसी की चुनौती
कप्तान हैरी ब्रूक के लिए यह दौरा अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है। जोस बटलर, बेन डकेट और जो रूट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बावजूद इंग्लिश टीम पहले वनडे में लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही थी। इंग्लैंड के लिए उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में तेजी से तालमेल बिठाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। स्पिन गेंदबाजी विभाग में आदिल राशिद और रेहान अहमद पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बांधकर रखें।
ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव
इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) और फैनकोड (FanCode) ऐप उपलब्ध होगी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 80 मुकाबले खेले गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने 38-38 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच टाई रहा और 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।
संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनित लियानगे, पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद।












Click it and Unblock the Notifications