SL vs BAN: 12 साल बाद बांग्लादेश को मिला नया हीरो, टूटा बड़ा रिकॉर्ड, बांग्लादेशी कप्तान ने कर दिया कमाल!

SL vs BAN, Najmul Hossain Shanto: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इतिहास रच दिया है। शंटो ने पहली पारी में जहां शानदार 148 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में भी नाबाद 56 रन बनाकर टीम को मज़बूती दी। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

नजमुल हुसैन शंटो ने बनाया रिकॉर्ड (SL vs BAN, Najmul Hossain Shanto)

गाले की पिच आमतौर पर चौथे-पांचवें दिन तक टूटने लगती है, लेकिन इस बार ट्रैक फ्लैट रहा, जिससे बल्लेबाज़ों को मदद मिली। अब यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। अब तक पूरे मैच में केवल 23 विकेट ही गिरे हैं, जो इस मैदान के लिए काफी कम है। नजमुल हुसैन शंटो बांग्लादेश के सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान बने हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है।

SL vs BAN 1

कप्तान द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

नजमुल हुसैन शंटो से पहले यह कारनामा शाकिब अल हसन ने किया था। अब शंटो ने बांग्लादेश के किसी भी कप्तान द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। शंटो की कप्तानी को लेकर पहले कई सवाल उठे थे, लेकिन इस शानदार प्रदर्शन ने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया है। पहली पारी में उनके दम पर बांग्लादेश ने 495 रन बनाए। जब श्रीलंका 331/3 पर मजबूत स्थिति में था, तभी उनकी मिडल और लोअर ऑर्डर धराशायी हो गई और वे बांग्लादेश से 10 रन पीछे रह गए।

एंजेलो मैथ्यूज का आखिरी मैच

दूसरी पारी में शंटो और शादमान इस्लाम ने फिर से पारी को संभाला और बांग्लादेश की लीड 187 रन तक पहुंच चुकी है। इस टेस्ट में एंजेलो मैथ्यूज का आखिरी मैच भी है, इसलिए श्रीलंका उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहता है। लेकिन जैसा खेल चल रहा है, मैच के ड्रॉ होने की पूरी संभावना है।

बांग्लादेश के कप्तानों द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

204 रन - नजमुल हुसैन शंटो*, बनाम श्रीलंका, गाले 2025
200 रन - मुशफिकुर रहीम, बनाम श्रीलंका, गाले 2013
187 रन - शाकिब अल हसन, बनाम न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन 2010
172 रन - मुशफिकुर रहीम, बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन 2017
168 रन - महमुदुल्लाह, बनाम न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन 2019

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+