SL vs BAN: शाकिब अल हसन शर्म कर लो थोड़ी, फैन्स ने मैथ्यूज का किया सपोर्ट और गौतम गंभीर साथ आए
Angelo Mathews: बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट होकर वापस लौटना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला। इससे पहले अन्य कोई बल्लेबाज टाइम आउट नहीं हुआ था। मैथ्यूज को आउट करने की अपील शाकिब अल हसन ने की थी।
मैदान पर आने के बाद मैथ्यूज के हेलमेट के स्ट्रेप टूट गया था, उन्होंने नया हेलमेट लाने के लिए कहा था। इस बीच अपील करके शाकिब ने बल्लेबाज को टाइम आउट देने के लिए अम्पायर से कहा और अम्पायर ने आउट दे दिया। मैथ्यूज ने बताया था कि मेरा हेलमेट सही नहीं था इसलिए मैं रुका था।

हालांकि मैथ्यूज की बातें नहीं सुनी गई और उनको आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। गौतम गंभीर ने इस हरकत को वाहियात बताया है। उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है। उस्मान ख्वाजा ने भी अपनी बात रखी। कॉमेंट्री बॉक्स से भी यही चर्चा की गई थी।
कॉमेंट्री बॉक्स में कई बार यही कहा गया कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। शाकिब को देखना था कि बल्लेबाज किस कारण से रुका है। फैन्स ने भी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाकिब अल हसन को फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा। प्रशंसकों ने कहा कि शाकिब अल हसन को शर्म आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications