SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका में जाते ही रचा इतिहास, पांच डिजिट रनों के साथ टेस्ट में नया रिकॉर्ड

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ प्लेयर स्टीव स्मिथ को दुनिया भर में उनके खेल की वजह से फैब फॉर का हिस्सा माना जाता है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर आने के बाद स्मिथ ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। स्मिथ ने रेड बॉल क्रिकेट में इतिहास रचने का काम किया है। उनका नाम अब पड़े प्लेयर्स में शामिल हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया के इस धांसू बल्लेबाज ने रेड बॉल क्रिकेट में 10000 रन बनाने का कारनामा कर दिया है। इससे पता चलता है कि रेड बॉल क्रिकेट में किस तरह स्मिथ की तूती बोलती है। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 115वें टेस्ट मुकाबले में हासिल की है। बेहतरीन फॉर्म और जबरदस्त औसत के साथ आगे बढ़ते हुए स्मिथ ने दिग्गजों की लिस्ट में खुद को शामिल करा लिया है।

steve smith

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुँचने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में खाता खोलते ही स्मिथ ने यह आंकड़ा हासिल कर लिया। वह वर्ल्ड के टॉप प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

Steve Smith का नाम दिग्गजों के साथ

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का कीर्तिमान रिकी पोंटिंग के नाम है, पोंटिंग का नाम सचिन तेंदुलकर से नीचे है। भारत से कई प्लेयर्स इस लिस्ट में शामिल हैं। इनमें सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे प्लेयर्स हैं।

Steve Smith के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

इस ख़ास सूची में ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं, चार प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया से हैं और तीन भारतीय इस लिस्ट में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया से रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर, मार्क वॉ और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल हैं।

टेस्ट में 1000 रन वाले प्लेयर्स

  • सचिन तेंदुलकर
  • रिकी पोंटिंग
  • जैक कैलिस
  • राहुल द्रविड़
  • जो रूट
  • एलिस्टेयर कुक
  • कुमार संगकारा
  • ब्रायन लारा
  • शिवनारायण चन्द्रपॉल
  • महेला जयवर्धने
  • एलन बॉर्डर
  • मार्क वॉ
  • सुनील गावस्कर
  • युनिस खान
  • स्टीव स्मिथ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+