'बल्ला ताबड़तोड़ चलाए...',सूर्यकुमार यादव के शतक जितना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है ये गाना, आपने सुना क्या?
अपनी मेहनत, लगन और जुनून के दम पर भारतीय क्रिकेट में पहले जगह बनाई और कुछ सालों में सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव को अब सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज कहा जा रहा है।

भारत के सबसे उभरते क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव इन दिनों सबके दिलों में बसे हैं। अपनी मेहनत, लगन और जुनून के दम पर भारतीय क्रिकेट में पहले जगह बनाई और कुछ सालों में सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव को अब सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज कहा जा रहा है। सूर्यकुमार यादव अब जब भी मैदान पर आते हैं, लोग उनकी तुफानी बल्लेबाजी देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। कपिल देव ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, ''सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी सदी में एक ही बार आते हैं।'' सोशल मीडिया पर इन दिनों जितनी चर्चा सुर्य कुमार यादव के बल्लेबाजी की हो रही है, उतनी ही सूर्यकुमार यादव पर बना एक गाना वायरल हो रहा है। आपने सुना क्या?

भजन गायिका संजो बघेल ने गाना सुर्यकुमार यादव पर भक्ति गाना
बुंदेलखंड की मशहूर सिंगर संजो बघेल अपने भक्ति गाने के लिए जानी जाती हैं। भक्ति गानों के साथ-साथ गायिका संजो बघेल भारतीय क्रिकेटरों पर भी गाना बनाती हैं। खास बात ये है कि गाने के बोल तो क्रिकेटरों के ऊपर होते हैं लेकिन उसका म्यूजिक बैकग्राउंड किसी फेमस भक्ति गाने के ऊपर होता है। भजन गायिका संजो बघेल ने जो गाना सुर्यकुमार यादव पर बनाया है वह मां दुर्गा के बहुत ही मशहूर गाने का रिमिक्स है। यानी गाने के बोल सुर्यकुमार यादव पर और गाना का म्यूजिक पुराने भक्ति भजन का।

'भारत के क्रिकेट खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव जो नाम बताए...'
गाने की शुरुआत में पहले भजन गायिका संजो बघेल माता शारदा का अभिवादन करती हैं और फिर गाना गाना शुरू करती हैं। गाने के बोले हैं, ''भारत के क्रिकेट खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव जो नाम बताए, पैदा हुए हैं यादव कुल में, दिया है कुल का नाम बढ़ाए, एक हुए हैं जो उभरते खिलाड़ी, टीम इंडिया में जो गए हैं, अपनी मेहनत और लगन से..., ली अपनी पहचान बनाए, दांए हाथ के वो तूफानी...।''

संजो बघेल ने गाने में बताया सूर्यकुमार यादव का पूरा करियर
गायिका संजो बघेल ने गाने के बोल के जरिए सूर्यकुमार यादव का पूरा करियर बताया है। सूर्यकुमार यादव के जन्म, परिवार, क्रिकेट कोचिंग से लेकर अब तक का पूरा सफर, सबकुछ गाने में बहुत ही अच्छे ढंग से पिरोया है। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने पर 63 हजार लाइक्स हैं। 1.6 मिलियन व्यूज हैं। ये पूरा गाना 15 मिनट का है।

वायरल हुआ गाना
ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने पर 63 हजार लाइक्स हैं। 1.6 मिलियन व्यूज हैं। ये पूरा गाना 15 मिनट का है।हालांकि ये गाना अक्टूबर 2022 का है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है।

कई भारतीय क्रिकेटरों पर संजो बघेल बना चुकी हैं गाना
भजना गायिका संजो बघेल के यू-ट्यूब चैनल Aalha Sanjo Baghel पर 1.73k सब्सक्राइब हैं। संजो बघेल ने विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई क्रिकेटरों पर गाना बनाया है। इतना ही वह लगभग हर भारत के जीते हुए मैच पर भजन जैसा गाना गाती हैं। संजो बघेल ने 8 जनवरी को ''भारत श्रीलंका t20 सूर्यकुमार यादव ने मचाई गदर'' इस शीर्षक से गाना शेयर किया है।

कौन हैं संजो बघेल?
संजो बघेल बुंदेलखंड की रहने वाली हैं। संजो बघेल ज्यादातर लोक गीत और भजन गाती हैं। यह अपने यू-ट्यूब चैनल से मशहूर हुई हैं। इनके पिता का नाम सुभान सिंह राजपूत है, जो एग्रीकल्चर विभाग में काम करते थे। इनके पति भी किसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications