टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम हुई 10 रन पर ऑल आउट, सिंगापुर ने इस देश के सामने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना काटा बवाल
सिंगापुर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के काम किया है। टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में सिंगापुर ने मंगोलिया को सबसे कम स्कोर पर आउट कर दिया। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मंगोलिया सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली संयुक्त रूप से टॉप टीम है।
मंगोलिया को सिंगापुर ने 10 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। सिंगापुर के कप्तान मनप्रीत सिंह ने मंगोलिया को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और उनके गेंदबाजों ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी कर मंगोलिया को सबसे कम स्कोर पर आउट कर दिया। संयुक्त रूप से मंगोलिया सबसे कम स्कोर पर आउट होनर वाली टॉप टीम है, उनके साथ इस लिस्ट में आइल ऑफ़ मैन भी है, जो स्पेन के खिलाफ 10 रन पर आउट हुई थी।

मंगोलिया को स्पिनर हर्ष भारद्वाज ने सबसे ज़्यादा परेशान किया और टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 6/3 विकेट लिए। उनके अलावा, अक्षय पुरी (2/4), राहुल शेषाद्रि (1/2) और रमेश कालीमुथु (1/1) ने बाकी चार विकेट चटकाए और अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाज़ी की।
मंगोलिया की टीम केवल 10 ओवर ही खेल सकी और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में सिंगापुर ने मैच को समाप्त करने में केवल पांच गेंदें ही लीं और 13 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
जवाब में खेलते हुए सिंगापुर के कप्तान मनप्रीत सिंह गोल्डन डक पर आउट हो गए। हालांकि राहुल शर्मा (2 गेंद पर 7*) ने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाकर मंगोलिया की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। बाद में विलियम सिम्पसन (2 गेंद पर 6*) ने दो रन लिए और एक चौका लगाकर मैच को शानदार तरीके से समाप्त किया।
इससे पहले आइल ऑफ मैन भी फरवरी 2023 में छठे टी20 मैच में स्पेन के खिलाफ सिर्फ 10 रन पर ढेर हो गई थी। यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर था लेकिन अब मंगोलिया भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। आइल ऑफ़ मैन और मंगोलिया सबसे कम स्कोर के मामले में जॉइंट टॉप हैं।












Click it and Unblock the Notifications