303 रन बनाने के बाद सन्नाटा, क्या है करुण नायर का दूसरा बेस्ट स्कोर? माथा घुमा देगा आंकड़ा
Karun Nair: करुण नायर की उस पारी को कौन भूल सकता है, जब उनके बल्ले ने गदर काटा था और वह टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए थे। इस खास लिस्ट में पहले स्थान पर वीरेंद्र सहवाग का नाम था। दूसरे स्थान पर करुण नायर ने अपना नाम दर्ज करा लिया था।
यह साल 2017 की बात है, उस समय इंग्लैंड की टीम ने भारत दौरा किया था। हालांकि नायर का करियर उस साल ही रुक गया था, वह टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। अब एक बार फिर से उनको भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है। करुण नायर इंग्लैंड दौरे पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 303 रन उनका उच्चतम स्कोर है। इसके बाद वह अब इंग्लैंड में फिर से खेल रहे हैं। आठ सालों के लम्बे समय के बाद नायर को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला है। हालांकि उनका दूसरा बेस्ट स्कोर काफी हैरान करने वाला है।
सभी उनका तिहरा शतक याद रखते हैं लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि उनका दूसरा बेस्ट स्कोर खराब है। वह अपने करियर में तिहरा शतक जड़ने के बाद एक अर्धशतक तक लगा पाने में सफल नहीं हो पाए। इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है।
Karun Nair का दूसरा बेस्ट स्कोर?
नायर का दूसरा उच्चतम स्कोर महज 31 रन है। अब यह गैप हैरान करने वाला है। बेस्ट स्कोर 300 रन और उसके बाद अगला स्कोर महज 31 रन। उन्होंने टेस्ट करियर में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं। इंग्लैंड में दो टेस्ट में उनका स्कोर 0, 20, 31 और 26 रन रहा है। वह लीड्स टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में थे, एजबेस्टन में उनको नंबर तीन पर खेलने का मौका मिला था। करियर में 8 टेस्ट में उन्होंने 451 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड में Karun Nair फिर से खेलेंगे
भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत दर्ज की है और अगला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा, इस स्थिति में करुण नायर का स्थान एक बार फिर से पक्का दिखाई देता है। करुण नायर को फिर से मौका मिलता हुआ नज़र आ रहा है। बदलाव होगा, तो वह प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह के रूप में होगा।












Click it and Unblock the Notifications